मराठी सिनेमा में डेब्यू करेंगे अक्षय कुमार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार, निर्देशक महेश मांजरेकर की ऐतिहासिक फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' के साथ मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने कहा, “मेरे लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने यह किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया था।”

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म एक ऐतिहासिक गाथा है, जिसमें साथ मराठा वीरों की कहानी को पर्दे पर उतारा जाएगा, जिनमें से एक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं।अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में बिग बॉस मराठी के विनर विशाल निकम और स्प्लिट्सविला विनर जय दुधाने भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें