नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। क्षेत्र स्थित रामपुरचौथार गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। जंघई जौनपर रेल मार्ग पर हुई घटना की जांच में मीरगंज पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भटहर गांव निवासी 55 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी स्व राजेन्द्र प्रसाद गौतम शुक्रवार की शाम खाना खाकर बिस्तर पर सोने चली गयी। इस बीच रेलवे लाइन पर रात में उसका शव मिला। वह रेलवे लाइन तक कैसे पहुंची यह किसी को पता नहीं चल पाया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जनचर्चा रही कि महिला ने गृहक्लेश से ऊबकर आत्मघाती कदम उठाया हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। जिसे स्वजन मानसिक रूप से विक्षिप्त होना बता रहे हैं।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ