छपरा से पनवेल तक एक और स्पेशल ट्रेन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। यह ट्रेन छपरा से पनवेल तक जाएगी। ट्रेन नंबर 05193-05194 छपरा -पनवेल साप्ताहिक विशेष ट्रेन छपरा से आठ नवंबर को अपराह्न 3.20 बजे रवाना होगी। रात 10:20 बजे प्रयागराज व नौ नवंबर को रात नौ बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में नौ नवंबर को पनवेल से रात 10:50 बजे चलेगी। 10 नवंबर की रात 1:45 बजे प्रयागराज व सुबह 8:50 बजे छपरा पहुंच जाएगी।
Ad |