नया सवेरा नेटवर्क
पुणे। मराठी मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी में भी अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महान अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे। तबीयत बिगड़ने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन दवाओं का कोई सकारात्मक असर नहीं होने के कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए वेंटीलेटर पर रखा गया। आखिरकार आज शनिवार, 26 नवंबर को उनका निधन हो गया।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ