वाराणसी मंडल की हॉकी टीम का चयन 20 को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 25 से 30 नवंबर तक प्रदेशीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर खेल विभाग की ओर से आयोजित होगी। वाराणसी मंडल की टीम का चयन 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से लालपुर स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी उप क्रीड़ाधिकारी अकरम महमूद व संयुक्त सचिव इदरीश अहमद से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।