नगर निगम ने 12.7 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक किया जब्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। राजा बाजार वार्ड में बुद्धा पार्क से कन्वेंशन सेंटर, अकबरी गेट तक कार्रवाई की गई। इस दौरान 200 अवैध रूप से लगे पोस्टर, बैनर हआए गए।
वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध का पालन कराने के लिए भी टीमें निकलीं। कपूरथला के आसपास व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 दुकानों का निरीक्षण किया गया। नौ दुकानों से 12.7 किलो प्लास्टिक, पॉलीथीन जब्त किया गया। साथ ही 21 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |