नगर निगम और 11 नगर पंचायतों में 1161 स्थलों पर होगा मतदान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर और जिले की 11 नगर पंचायतों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सम्भावित प्रत्याशियों ने जहां जोर-शोर से जनसम्पर्क शुरू कर दिया है, वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय अपनी तैयारियों में जुटा है। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में गोरखपुर में 1161 मतदान स्थलों पर मतदान होगा, जिसके लिए हर स्तर पर तैयारियां हो रही हैं।

नगर निगम में मतदान कराने के लिए इस बार 804 मतदान स्थल बनाए जा रहे हैं। साथ ही 11 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान स्थल तय किए जा रहे हैं। सहजनवां नगर पंचायत में 36, बांसगांव नगर पंचायत में 22, मुंडेरा बाजार नगर पंचायत में 30, पीपीगंज नगर पंचायत में 47, पिपराइच में 38, गोला बाजार नगर पंचायत में 37, बड़हलगंज नगर पंचायत में 43, कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल नगर पंचायत में 22, चौमुखा नगर पंचायत में 25, उरुवां बाजार नगर पंचायत में 25 और घघसरा नगर पंचायत में चुनाव के लिए 32 मतदान स्थल तय किए गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी कराने और मतदान में सहयोग देने के लिए 1138 बीएलएओ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं 146 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। सूत्रों का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियों को जमा करने की तिथि भी सात नवम्बर तय कर रखी है।


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ