नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी,जौनपुर। श्रीदयानारायण लीला समिति के तत्वाधान में कबुलपुर बाजार में चल रही रामलीला में शनिवार को ऐतिहासिक मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मेले में जहाँ महिलाओ ने श्रृंगार प्रशाधन खरीदा तो वही बच्चों ने खिलौने खरीदा। बड़ो ने प्रसिद्ध गुड़ की जलेबी खरीदी। गृह उपयोग के सामान भी खूब बिके। मेले के अंत मे प्रभु श्रीरामजी ने रावण का बध किया। रावण के मरते ही पूरा मेला जय श्रीरामजी के उदघोष जे गुंजायमान हो गया। मेले के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने मेले में अपनी सक्रियता बनाये रखी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के लोग लगातार चक्रमण करते रहे।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ