धूमधाम के साथ मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती | #NayaSaveraNetwork

धूमधाम के साथ मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती  | #NayaSaveraNetwork

मंदिर में रामायण पाठ करते श्रद्धालु।




नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर मूल रामायण का अंश पाठ सम्पन्न हुआ। जनपद में वाल्मीकि जयंती का वृहद रूप में आयोजन किया गया और जनपद में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वचन किया गया। इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु उपस्थित व्यक्तियों को उपदेश दिए। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य प्रमुख राम मंदिर पर भी रामायण पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। जनपद में विकासखंड सिरकोनी के राम जानकी मंदिर गोपीपुर, हनुमान मंदिर ग्राम पंचायत केशवपुर, विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत रसूलाहा में राम जानकी मंदिर में, जमालपुर के राम जानकी मंदिर में, हनुमान मंदिर सरोना, राम जानकी मंदिर धरमपुर, लोहार देव मंदिर अहिरौली, पालिका परिषद जौनपुर एवं नगर पंचायतों सहित समस्त विकास खंडो सहित अनेकों जगहों पर विधिवत आयोजन किया गया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ