सेना में भर्ती होते ही दूल्हे ने शादी के लिए बढ़ाया रेट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंहमांगी रकम न देने पर शादी करने से किया इंकार 

युवती ने दर्ज  कराया मुकदमा 

केराकत,जौनपुर। मुंह मांगी रकम न देने पर शादी से इंकार करने वाले सेना के जवान के खिलाफ युवती ने विभिन्न धाराओ में केराकत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरौरा निवासी नागेन्द्र यादव की पुत्री कुमारी पूजा यादव की शादी चार माह पूर्व गाजीपुर जनपद के शादियाबाद  थाना क्षेत्र के ग्राम खुटवा निवासी लोका यादव  के पुत्र श्रवण कुमार यादव के साथ तय हुई थी। और लड़की के पिता ने लड़के  को तिलक  बरक्षा  में 6 लाख रु पए  दिया था।  लड़की पक्ष वाले शादी की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान भावी दूल्हे राजा श्रवण यादव  की सेना में भर्ती हो गयी। सेना में भर्ती  होते ही सेना के जवान  हो चुके दूल्हे राजा श्रवण कुमार यादव  ने दहेज में 4 लाख की और मांग  करने लगे। मुंह मांगी  रकम न देने पर शादी न करने की धमकी देने लगा। जिसपर लड़की पक्ष ने कहा कि ठीक है  शादी नहीं करोगे तो मैने जो तिलक  में 6 लाख रु पए दिये हैं उसे मुझे लौटा दो। जिसपर उसने पैसे देने से इंकार करते हुए लड़की को भद्दी भद्दी  गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में पूजा यादव की तहरीर  पर केराकत  पुलिस  ने सेना में जवान  श्रवण कुमार यादव  के खिलाफ अमानत में खयानत, गाली  देने व जान से मारने की धारा 406,504,506 आई पीसी के तहत  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ