BREAKING

कबड्डी में बांकी व सतलपुर,लम्बी कूद में हसनपुर ने मारी बाजी | #NayaSaveraNetwork

कबड्डी में बांकी व सतलपुर,लम्बी कूद में हसनपुर ने मारी बाजी  | #NayaSaveraNetwork

फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए।




नया सवेरा नेटवर्क

एरोमा एकेडमी स्कूल पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

सिकरारा,जौनपुर। चौरासन्तदास स्थित एरोमा एकेडमी स्कूल पर शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बांकी न्याय पंचायत के स्कूली बच्चों ने खेल के हर विधा में अपना लोहा मनवाया। सतलपुर की छात्रा आंचल यादव ने पचास मीटर व सौ मीटर की दौड़ में दोहरी सफलता अर्जित किया तो कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सतलपुर व जूनियर हाईस्कूल में बांकी की टीम ने बाजी मारी। पचास मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रांजल गौड़ ने सबको पछाड़ा।




प्राथमिक स्तर पर बालको के सौ मीटर दौड़ में हसनपुर के कृष्णा यादव, उच्च प्राथमिक स्तर पर लाजीपार के प्रिंस गौतम अव्वल रहे। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय हसनपुर के कृष्णा यादव ने तो उच्च प्राथमिक विद्यालय लाजीपार के सुमीत सरोज ने लगाई सबसे लंबी छलांग लगाई। प्रधानाचार्य सन्तोष यादव व प्रबंधक राम चरित्तर निषाद के फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।






इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अजय पांडेय, मयेंद्र कुमार सिंह, एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश यादव , शैलेंद्र यादव, प्रभु नारायण मिश्र, विजय शंकर पांडेय, चंद्र प्रकाश सिंह, आंनद सिंह, आलोक सिंह, अंकिता सिंह, हरिश्चंद्र वि·ाकर्मा, विजय कुमार, कृष्ण कुमार,  कमलेश, आशा, रेनू, पूजा, गरिमा, विनीता, ममता पांडे तथा व्यायाम शिक्षक रामचंद्र यादव उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संयुक्ता सिंह, डॉ. संतोष सिंह, आनन्द सिंह देव ने किया। आभार रवि प्रकाश मिश्र ने किया। 

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें