दिल्ली के मंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने छठ घाटों पर पहुंचे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ मनाए जाने वाले घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं से बातचीत की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का दौरा किया। सिसोदिया ने पटपड़गंज स्थित त्यागी छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद छठ पूजा आयोजन की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।’’ पर्यावरण गोपाल राय ने प्रधान एन्क्लेव में घाट का निरीक्षण किया और दावा किया कि दिल्ली में आप के सत्ता में आने के बाद राजधानी में छठ पूजा का व्यापक स्तर पर विस्तार हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘समूची दिल्ली में 1,100 से अधिक घाटों पर छठ पूजा हो रही है। कोविड के कारण कुछ बाधा थी, लेकिन इस साल छठ पूजा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है।’’ राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भी पर्व की तैयारियों के संबंध में जायजा लेने कुतुब विहार और डाबरी मोड़ के छठ घाटों का दौरा किया। गहलोत ने अपने दौरे पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति, अस्थायी तालाब बनाने, सीसीटीवी लगाने सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।

दौरे के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कुतुब विहार-मटियाला जा कर छठ पूजा के घाटों का निरीक्षण किया। लोग दिल्ली सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश हैं। छठ समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।’’ छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन मनाई जाती है और इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य भगवान को समर्पित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में वृहद स्तर पर यह पर्व मनाया जाता है।

रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसमें व्रती श्रद्धालु जलाशय में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य देते हैं। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने नारायणा विहार क्लब के डीडीए पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। विधायक दिलीप पांडेय ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर अपार्टमेंट घाट का निरीक्षण किया और विधायक संजीव झा ने प्रधान एन्क्लेव में तैयारियों का जायजा लिया।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के आस्था कुंज में छठ के घाटों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को यमुना किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने की मंजूरी दे दी। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग दिल्ली में छठ पूजा व्यवस्था के लिए नोडल एजेंसी है और अन्य सभी सरकारी और नागरिक एजेंसियां छठ पूजा को सफल बनाने के लिए निकट समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ