अमरावती में एक पुरानी इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। अमरावती नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

अमरावती पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कहा, ‘‘शहर के प्रभात चौक इलाके में स्थित इमारत ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी और एक आपात मोचन दल के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा कि इमारत में अधिकतर मकान खाली थे क्योंकि इसके निवासी पहले ही दूसरी जगह जा चुके थे।

इमारत के भूतल पर पांच दुकानें थीं और बैग बेचने वाली एक इकाई में कुछ काम हो रहा था। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। जिलाधिकारी पवनीत कौर ने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। कौर ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमरावती नगर निगम (एएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि संभाग आयुक्त को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ