प्रथम प्रयास में पत्रकार के पुत्र को मिला जेएनयू में प्रवेश | #NayaSaveraNetwork

प्रथम प्रयास में पत्रकार के पुत्र को मिला जेएनयू में प्रवेश | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

निखिल ने किया गांव समेत जनपद का नाम रोशन, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता 

खेतासराय। सफलता किसे अच्छी नहीं लगती है और लोग सफल होने के लिए रात-दिन मेहनत भी करते है ऐसे में जिनके इरादे और हौसले बुलंद होते हैं वहीं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है और सबके लिए सफलता की एक नई मिशाल पेश करते है। ऐसे ही एक होनहार छात्र ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार जेएनयू में प्रथम प्रयास में ही प्रवेश पाकर गांव समेत जनपद का नाम रौशन किया है।

क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी पत्रकार श्यामचन्द्र यादव का मेधावी पुत्र ने स्नातक पढ़ाई के लिए जेएनयू में स्थान बनाया है। इसके साथ ही साथ अन्य बड़े विश्वविद्यालय में जगह बनाया है। जिससे शुभचिन्तको में खुशी की लहर छा गई। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। 

निखिल चन्द्र यादव शुरुआत से मेधावी छात्र के रूप में कॉलेज में अपनी पहचान बनाई है। निखिल अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई पड़ोसी जनपद एमआरडी इंटर कालेज अम्बारी से किया। इण्टरमीडिएट की पढ़ाई एसएसजे इन्टर कालेज पुष्प नगर आजमगढ़ से किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा दिया। जिसमें जेएनयू एंव बीएचयू जैसे बड़े संस्थानों में अपना स्थान बनाया है। 

इस दौरान पत्रकार श्याम चन्द्र यादव ने बताया कि निखिल शुरू से पढ़ाई के प्रति रुचि रखता है। मैंने उसकी पढ़ाई के हमेशा हौसला अफजाई किया। आज बेटे ने देश बड़े संस्थानों में जगह बनाया है यह गौरव की बात है तथा आस- पास क्षेत्रवासियों के लिए मिसाल पेश किया है। उन्होंने बताया कि बेटा जेएनयू के रशियन स्टडीज़ में स्नातक की पढ़ाई के लिए दाखिला लेगा। इस दौरान बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ