पोखरे में मिला अधेड़ का शव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मडि़याहूँ,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार की सुबह शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। शव पोखरे के बीच औंधे मुंह उतराया हुआ था जिसकी पहचान जिलाजीत जैसवार पुत्र मुन्नीलाल जैसवार 50 वर्ष निवासी ग्राम आशापुर सिरौली थाना रामपुर की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जिलाजीत जैसवार मुंबई में सपरिवार रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता था। वह अपनी बहन की बीमारी की सूचना पाकर शनिवार को गोदान एक्सप्रेस से गांव के लिए चला। इस संबंध में गंधौना निवासी जिलाजीत के साले राजकुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार को मोबाइल से बताया कि गांव के ही 2 लोग और मिल गए हैं जिनके साथ में आ रहा हूं तुम लोग जमालापुर बाजार मेरा इंतजार करना। शाम तक उक्त बाजार न पहुंचने पर राजकुमार ने बहुत खोजबीन किया परंतु जिला जीत का पता नहीं चल सका। जिलाजीत की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में भी दिया गया था परंतु पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी थी। जिसका शव मंगलवार की सुबह ददरा गांव स्थित सीताराम के पोखरे से बरामद हुआ। पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें