डेंगू के चलते राजस्व निरीक्षक का निधन | #NayaSaveraNetwork

डेंगू के चलते राजस्व निरीक्षक का निधन | #NayaSaveraNetwork
फाइल फोटो राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह।


नया सवेरा नेटवर्क

मेदांता अस्पताल में चल रहा था उपचार 

केराकत,जौनपुर। स्थानीय तहसील के थानागद्दी सर्किल के भू राजस्व निरीक्षक व केराकत तहसील राजस्व  निरीक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह का डेंगू के चलते सोमवार को सायंकाल आकस्मिक निधन हो गया। निधन का समाचार  मिलते ही तहसील के सभी अधिकारियो,लेखपालो, भू राजस्व निरीक्षको, कर्मचारियो एवं अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि मडि़याहूं तहसील के ग्राम अटिरया निवासी 55 वर्षीय राजस्व निरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह गत दिवस उनको बुखार की शिकायत हुई तो उन्होंने वाराणसी में जांच कराया तो डेंगू का लक्षण मिला। जिसपर उन्होंने वाराणसी के एक अस्पताल में अपने को दिखाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के  िलउ गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में जाकर भर्ती हो गये। किन्तु उपचार के दौरान गत 24 अक्टूबर दीपावली के दिन तबियत ज्यादा बिगड़ गई।  सायंकाल 6 बजे उन्होने अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही केराकत तहसील के सभी अधिकारियो,कर्मचारियो, लेखपालो व भू राजस्व निरीक्षको,अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। जहां उनके पुत्र रवि प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दिया । स्व. सिंह वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में अपना आवास बनवाकर रह रहे थे। प्रतिदिन वाराणसी से केराकत तहसील में अपनी ड्यूटी देने आते रहे। वे मृदुल व सरल स्वभाव के धनी रहे। जिससे उनसे सभी लोगो का लगाव लगा रहा। उनकी पत्नी वाराणसी में ही जेपी मेहता इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र एक निजी कम्पनी में दिल्ली में इंजीनियर है जबकि पुत्री अभी पढ़ रही है। राजस्व  निरीक्षक के निधन की खबर पर तहसील में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उपजिलाधिकारी  माज़ अख्तर ,तहसीलदारअमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार बीरेंद्र प्रताप यादव, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, सेवालाल सरोज, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष चन्द्रमोहन यादव, नवनीत, सतीश कुमार, त्रिभुवन यादव, दुर्गेश, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदंबा  प्रसाद, महामंत्री अवधेश सिंह,  नम:नाथ शर्मा, महेंद्र शंकर पान्डेय, मुकेश शुक्ल आदि ने चन्द्र प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुउ अपनी श्रद्धान्जलि दिया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ