मुलायम सिंह जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार जन्म लेती है: संजय डीलर| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • मुलायम सिंह यादव ने पूरा जीवन देशहित में कार्य किया और विभिन्न धर्मो के लोगों में आपसी भाईचारा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की

बागपत, उत्तर प्रदेश। देश के बड़े धर्मनिरपेक्ष नेताओं में शुमार समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के देवलोकगमन के समाचार से जनपद बागपत की जनता में शोक की लहर दौड़ गयी है। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश के महान नेता मुलायम सिंह यादव को याद कर रहा है और श्रद्धाजली अर्पित कर रहा है।

बागपत के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर निबाली ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जैसी महान शख्सियत कभी-कभार ही जन्म लेती है। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पूरा जीवन देशहित में कार्य किया और विभिन्न धर्मो के लोगों में आपसी भाईचारा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उत्तर प्रदेश राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहने वाले मुलायम सिंह बहुत ही हंसमुख, मिलनसार, दूरदर्शी और महान व्यक्तित्व वाले शख्स थे।

बताया कि मुलायम सिंह यादव आठ बार विधान सभा के सदस्य, सहकारिता और पशुपालन मंत्री, विधान परिषद के सदस्य, विधान परिषद में विपक्ष के नेता, विधान सभा में विपक्ष के नेता, केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री रहे। कहा कि वह लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और विभिन्न धर्मो व जातियों की बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने में महत्वूपर्ण योगदान किया। उन्होंने कभी लोगों में छोटे-बड़े, ऊॅच-नीच आदि का भेदभाव नही किया और सम्पूर्ण जीवन देश और देशवासियों के हित में कार्य किया। संजय डीलर ने कहा कि उनका निधन समस्त देश व समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नही है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ