मुलायम सिंह यादव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे: अंकुर जैन| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बागपत, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सपा बड़़ौत नगर अध्यक्ष और प्रमुख समाज सेवी अंकुर जैन ने अपूर्णिय क्षति बताया। कहा कि मुलायम सिंह साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे। मुलायम सिंह यादव एक पढ़े-लिखें उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ थे। अंकुर जैन ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की थी और उसके बाद प्रवक्ता के रूप में इंटर कॉलिज में कार्य किया।

उन्होंने समाज में धर्म के नाम पर लोगों में बढ़ती दूरियों को मिटाने, जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राजनीति में उतरने का फैसला किया। उनके व्यक्तितत्व और व्यवहार ने लोगों का दिल जीतना शुरू किया और जल्द ही वह देश ही नही विश्वपटल पर एक बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता का दर्जा हासिल करने में सफल रहे।

उत्तर प्रदेश की जनता ने भी मुलायम सिंह यादव को आठ बार विधान सभा के सदस्य व सांसद के रूप में जीताकर उनको पूरा मान-सम्मान दिया। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश जैसे सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहे जो कि मुलायम सिंह यादव की महानता को स्वयं बयान करता है। अंकुर जैन ने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश व राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ