नाटक का मंचन करते कलाकार। |
नया सवेरा नेटवर्क
परदेस में बैठे लोगों ने ऑनलाइन देखा कार्यक्रम
तेजी बाजार,जौनपुर। महान सामाजिक ड्रामा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का मंचन ग्रामसभा लोहरियांव मे शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। राजा हरिश्चंद्र (राजेश गुप्ता) सभी के लिए सत्य पर चलने के लिए एक प्रेरणा रुाोत है जिनका सत्य के लिए सब कुछ न्योछावर हो गया लेकिन सत्य का साथ नहीं छोड़े सत्य को निभाने के लिए सपने में वि·ाामित्र (विक्की )को दान स्वरूप दिए गए राजपाट को सत्य में दान कर दिए। स्वयं को पत्नी और बेटे को भी सत्य की रक्षा के लिए बेच दिए। दिल्ली मुंबई कोलकाता सूरत अन्य शहरों में रहने वाले लोगों ने भी ऑनलाइन यहां का दृश्य देखकर भाव विभोर हो गए नक्षत्रा (इंतजार) ने अपने मंचन से लोगों में आनंद के सागर भर दिए। राजकुमारी ( विकास) के यहां तारा व उनके पुत्र नौकर का काम कर रहे थे तभी रोहित को सर्प के काटने से मृत्यु हो गई। राजा हरिश्चंद्र शमशान पर लाशों को जलाने का काम कर रहे थे लेकिन अपने पुत्र को कफन नहीं दिए। अंत में विश्वमित्र ने बताया कि हम सत्य की परीक्षा ले रहे थे। ड्रामा मंचन में सभी पात्र इंद्रजीत पंकज धर्मराज दीपक राजनाथ ने अपने किरदार को बखूबी निभाया।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ