मदरसा में ईद मिलादुन्नबी पर हुआ जलसे का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

मदरसा में ईद मिलादुन्नबी पर हुआ जलसे का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

जलसे में मौजूद लोगों को खिताब करते मौलाना।




नया सवेरा नेटवर्क

सूफी व पीर फकीरों ने इस्लाम धर्म की महत्ता पर डाली रौशनी

महराजगंज,जौनपुर। थाना क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित मदरसा इस्लामिया मकबूलिया के परिसर में जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। जिसकी सरपरस्ती सूफी शमशुल वारिस मकबूली ने किया। यह चौथा अजिमुश्शान जलसा था जिसमें बड़े-बड़े सूफी आलिम पीरों और फकीरों ने तकरीर (प्रवचन) किए। जलसे में मौलाना शव्वाल अशरफी ने इस्लाम धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा भूखों को खाना खिलाना और परेशान हाल लोगों को सहारा देना परम धर्म है जो हर एक इंसान पर लागू होता है। मौलाना  सैयद नियाज अशरफ जायसी ने बयान किया कि अगर आपके अच्छे लोगों की संगत में जीवन गुजारे तो वह भी अच्छा इंसान बन जाता है। सूफी नुसरत उल कादरी ने सूफियों और बुजुर्गों की जीवनी और मुल्क में रहने वाले लोगों के अंदर प्रेम भाव और सौहार्द बनाकर रखने की ताकीद की जिसमें श्रोता गण प्रभावित होकर नारे तकबीर और नारे रिसालत की सदा लगाते रहे। सुहेल प्रतापगढ़ी  नसीब उल्लाह आदि नात पढ़कर श्रोताओं का मन मोह लिया। जिसमें मदरसा प्रबंधक मौलाना समसुल, मौलाना नसीम इमाम कादरी मस्जिद रोड, मौलाना अब्दुल मुबीन, मौलाना शरफुल वारिस, ओम प्रकाश सेठ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, नंदलाल मोदनवाल पूर्व प्रधान, आशीष जायसवाल (बबलू), रमजान अली, तौफीक अली, शेबु अहमद ,मनीष, जायसवाल (बच्चा), अफताफ अहमद (सनी), जमशेद अहमद (सोनू), कमरूल वारिस (रोमी), अफसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ