नहर में कूदकर महिला ने दी जान | #NayaSaveraNetwork

नहर में कूदकर महिला ने दी जान | #NayaSaveraNetwork

फाइल फोटो मृतका मीनू गुप्ता।




नया सवेरा नेटवर्क

गोताखोरों की मदद से एक किमी दूर मिला शव

खुटहन,जौनपुर। क्षेत्र के सुइथाखुर्द गाँव में दीपक जलाने को लेकर सास से हुई कहासुनी के बाद दूसरे दिन बुधवार की भोर में परदेश में रह रहे पति और अपनी माता से मोबाइल फोन पर बात कर शारदा सहायक नहर में कूदी विवाहिता का शव घंटो प्रयास के बाद गोताखोरो ने घटनास्थल से एक किमी आगे गोसाईपुर नहर पुलिया के पास से खोज निकाला। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने नहर के किनारे से विवाहिता का मोबाइल फोन और चप्पल बरामद कर लिया था। गाँव निवासी संजय गुप्ता रोजी रोजगार के सिलसिले में बिहार के छपरा शहर में रह रहे है। घर पर उनकी पत्नी 28 वर्षीय मीनू गुप्ता अपने दो बच्चो, पांच वर्षीय पुत्र पियांशू और दो वर्षीय पुत्री मान्या के साथ रहती थी। संजय के पिता वर्षो पूर्व गुजर चुके है। बिधवा मां अपने छोटे पुत्र के साथ रह रही है। स्वजनो का का कहना है कि मंगलवार की शाम मीनू के घर अंधेरा देख उसकी सास ने उसे दीपक जलाने को कह दिया। जिसको लेकर सास बहू में विवाद  हो गया। बाद में मामला शांत हो गया। दूसरे दिन बुधवार की भोर में मीनू अपने दोनों बच्चों को सोता हुआ छोड़कर नहर के किनारे पहुंच गई। वहीं बगल गाँव के ही दो बालक शौंच को गये थे। पहले तो मीनू कुछ देर तक फोन पर बातचीत करती रही। फिर अचानक नहर के तेज बहाव में कूद गयी। जिसे देख दोनों बालक शोर मचाते गाँव की तरफ भागे। उनकी आवाज सुन तमाम ग्रामीण  नहर पर पहुंच उसकी तलाश करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन और चप्पल बरामद किया है। पहले तो नहर किनारे आगे तक जाकर देखा गया। पता न चल पाने पर गोताखोरो की सहायता ली गयी। छह घंटे तक तलाश के बाद शव वहां से एक किमी आगे गोसाईपुर नहर पुलिया के पास बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव मिल गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी मायका पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ