|
थाना का निरीक्षण करते एसपी सिटी डॉ.संजय कुमार। |
नया सवेरा नेटवर्क
एसओ की प्रशंसा कर सिपाही को पुरस्किृत करने को कहा
सिरकोनी,जौनपुर। एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बुधवार को जफराबाद थाने का निरीक्षण किया। व्यवस्था सही मिलने पर एसओ की पीठ थपथपाई। इस दौरान एक सिपाही को पुरस्कार देने की घोषणा किया। थाने पर पहुंचते ही चौकी प्रभारी व अन्य सिपाहियों ने एसपी सिटी को सलामी दिया। उसके बाद वे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के साथ असलहों का निरीक्षण करने लगे। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सिपाही संजय शर्मा को बुलवाकर इंसास राइफल को खोलने तथा लोड करने को कहा। सिपाही ने तुरंत यह कर दिया। इस पर उन्होंने सिपाही को पुरु स्कार देने की घोषणा किया। उसके बाद वे कार्यालय में गए। वहां पर हिस्ट्रीशीटरों लगाई गई सूची देखी। उसके बाद वे कम्प्यूटर कक्ष में जाकर जानकारी लिए। वहां मौजूद एसआई आशीष पांडेय,मंशाराम,सरिता यादव तथा धनंजय राय से जानकारी लिया कि उनके पास कितने मुकदमे की विवेचना है। ये विवेचना कब खत्म होगी। एक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने का आदेश दिया। वे उसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर गए। वहां पर तैनात महिला कांस्टेबल अनुपमा को निर्देश दिया कि जितने भी मामले आये और वे सुलह कराए गए हो उनमें दोनों पक्ष का मोबाइल नम्बर जरूर दर्ज करें। एसआई या सिपाही मामले को सुलह समझौता करवाए उसका भी नाम व मोबाइल नम्बर जरूर लिखें। इसके बाद उन्होंने थाने से पैदल मार्च निकाला। पूछने पर उन्होंने कहा कि थाने के अभिलेख तथा साफ सफाई और अन्य व्यवस्था काफी दुरु स्त रही।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ