दो वर्षों में नहीं पूर्ण हो सका पंचायत भवन का निर्माण कार्य | #NayaSaveraNetwork

दो वर्षों में नहीं पूर्ण हो सका पंचायत भवन का निर्माण कार्य  | #NayaSaveraNetwork

अधूरा बना हुआ पंचायत भवन।




नया सवेरा नेटवर्क

छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बनकर रह गया अधूरा भवन

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के राजस्व ग्राम सभा बेलवार मे जमाल पट्टी गाँव मंे ंबीस लाख रु पए दो वर्ष पूर्व ही निकाले जा चूके है। पर आज तक पंचायत भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। न तो प्लास्टर हुआ है न ही खिड़की दरवाजे लगाए गए हैं जिसके कारण यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। यही हाल सामुदायिक शौचालय का भी है। यहां न तो शीट लगी है न ही पानी की व्यवस्था। ग्राम प्रधानों की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने भी सचिवों और प्रधानों को कई बार हिदायत दी कि पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करा लें लेकिन उसके बाद भी अभी तक जिम्मेदार लोग मौन है। वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत निधि में पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब 23 लाख रु पए आए थे। कागज पर बीस लाख रु पए खर्च भी हो चुके हैं लेकिन अभी आधा कार्य ही कराया गया है। यही हाल सामुदायिक शौचालय का भी है इसका भी लगभग पांच लाख से अधिक राशि निकल चुकी है लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। दरअसल यह निर्माण पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच ही उलझ कर रह गया है। वर्तमान प्रधान चंद्रभान ने बताया कि करीब बीस लाख रु पए पूर्व प्रधान ने निकाल लिए है जबकि कार्य उसके मुताबिक नही हो पाया अब मैं किस निधि से इसे पूरा कराऊं। इस संबंध में संबंधित अधिकारी भी जवाब देने से कतरा रहे हैं। जब खंड विकास अधिकारी सचिन भारती से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चार्ज शीट बनाई जा रही है जो भी प्रधान या सचिव जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल उठता है कि निधि से पैसा निकाले दो वर्ष से अधिक हो गए अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। खंड विकास अधिकारी मामले पर बोलने से कतराते रहे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ