सरदार पटेल के योगदान को नहीं भुलाया जा सकताः कुलसचिव | #NayaSaveraNetwork

सरदार पटेल के योगदान को नहीं भुलाया जा सकताः कुलसचिव  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

विश्वविद्यालय  में "रन फॉर यूनिटी" का हुआ आयोजन 

कुलसचिव वित्त अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर। सरदार वल्लभ भाई  पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में  "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनएसएस  एवं रोवर्स/रेंजर्स के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य की प्रेरणा से कुलसचिव महेंद्र कुमार एवं वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने सभी को  राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। सरस्वती सदन में स्थापित सरदार  पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। "रन फॉर यूनिटी" विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से एकलव्य स्टेडियम होते हुए वापस मुख्य द्वार पहुंची।  


कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा सरदार पटेल स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व हम सभी के लिए आज भी अनुकरणीय है।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह,एआर अजीत सिंह, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. संदीप सिंह,  प्रो. वी. डी. शर्मा, प्रो अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सुरजीत यादव, डॉ राजकुमार, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. जगदेव, डॉ. रसिकेश, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,  डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अमित वत्स, डा.प्रमोद कुमार, डा. गिरधर मिश्र,  डॉ पुनीत धवन, डॉ विनय वर्मा, श्याम त्रिपाठी, राजेश सिंह, श्रीनाथ यादव समेत तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ