गया में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व | #NayaSaveraNetwork


गया में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

छठ महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओ ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ-साथ छठ मईया की विधि-विधान के साथ की पूजा-अर्चना

संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है  प्रोफेसर उषा कुमारी

विवेक जैन

गया, बिहार। गया में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ पर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ माता की पूजा-अर्चना की। वजीरगंज गया के रहने वाले प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी पत्नी प्रोफेसर उषा कुमारी के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। बताया कि छठ का पर्व देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। यह सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व होता है। कहा कि यह पर्व चार दिनों का होता है और आज इसका चौथा दिन है। इस पर्व पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या के समय डूबते सूर्य को और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। प्रोफेसर उषा कुमारी ने बताया कि छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती है। संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है। बताया कि शिशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं देवी की पूजा की जाती है। नालंदा निवासी अश्विनी कुमार बताया कि उनकी पत्नी वजीरगंज गया की रहने वाली है और हर वर्ष पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव और छठ मईया की पूजा अर्चना करती है। बताया कि मान्यताओं के अनुसार छठ देवी सूर्य देव की बहन है। मार्कण्ड़ेय पुराण में बताया गया है कि सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आप को छह भागों में विभाजित किया है। इस छठे अंश को मातृ देवी, ब्रहमा जी की मानस पुत्री, षष्ठी देवी, छठ मईया आदि अनेक नामों से जाना जाता है। पुराणों में इन्ही देवी को कात्यायनी मॉ कहा गया है, जिनकी नवरात्रों में पूजा की जाती है। बताया कि छठ मईया का नियमानुसार व्रत रखने और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से हम स्वस्थ रहते है और हम पर मां का विशेष आर्शीवाद बना रहता है।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ