ईदमिलादुन्नबी पर हुई मदरसा छात्रों की दस्तारबंदी | #NayaSaveraNetwork

ईदमिलादुन्नबी पर हुई मदरसा छात्रों की दस्तारबंदी | #NayaSaveraNetwork
दस्तारबंदी में भाग लेते मदरसा के बच्चे।


नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। नगर में जश्ने ईदे मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया। आखिरी रात जलसा दस्तारबंदी आयोजित किया गया। जिसमें कुरआन और हिफ्ज़ पूरा कर चुके मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के 9 छात्रों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कस्बे की भव्य सजावट पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। जलसा का आग़ाज़ कारी इमरान साहिब ने कुरान का पाठ करके किया। मौलाना डाक्टर शहरयार रजा तथा मुफ्ती शेर मोहम्मद खान ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। साजिद रजा तथा मौलाना हामिद रजा ने नातिया कलाम पेश किया।इस मौके पर मदरसा अहले सुन्नत एजाजुल उलूम में हिफ़्ज़ पूरी कर चुके क्रमश: हाफिज मोहम्मद सिब्तैन, हाफिज मोहम्मद  मेहताब , हाफिज मोहम्मद गुलशाद, हाफिज मोहम्मद अफान, हाफिज मोहम्मद जिशान, हाफिज मोहम्मद शाह आलम, हाफिज मोजक्किर हुसैन, हाफिज मोहम्मद अरबाज , हाफिज मोहम्मद फजल अहमद  के सिर पर उस्ताद व आलिमों द्वारा पगड़ी बांध कर दस्तारबंदी की गई। जलसे का संचालन किस्मतुल्लाह सिकंदरपुरी  ने किया। कार्यक्रम संयोजक सैयद ताहरि ने सभी अंजुमनों तथा प्रशासन का सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ चोब सिंह , एसडीएम अंकित कुमार  थानाध्यक्ष  यजुवेंद्र कुमार सिंह चक्रमण करते रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ