सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई चेतना की अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई चेतना की अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
मंचासीन जेसीआई चेतना के सदस्य।


नया सवेरा नेटवर्क

मीरा अग्रहरी सचिव व सरला माहेश्वरी कोषाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की बैठक शहर के एक होटल में अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी रीता कश्यप के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद के लिये सोनी जायसवाल तथा सचिव मीरा अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष के लिये सरला माहे·ारी के नाम पर सदस्यों द्वारा चर्चा करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष के सुझाव पर उपयुक्त नामों पर सर्वसम्मति बनी। यशिता शर्मा ने जेसीआई आस्था पाठ द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी रीता कश्यप ने सदस्यों द्वारा 2023 के नेतृत्व का चुनाव/चयन में हिस्सेदारी की बात कही। संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 2023 में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता तथा पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा ने संयुक्त रु प से जेसीआई संस्था की मूलभूत चीजों के बारे में संस्था के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों को भी नई जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी तथा पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित टीम के उत्साह को बढ़ाते हुए हर समय संस्था के हित के लिये अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने वर्ष 2023 को संस्था के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुए ऐतिहासिक वर्ष बनाने की बात कही। बैठक में डॉली गुप्ता, मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, इंदिरा जायसवाल, शालिनी, रजनी साहू, शिल्पी जायसवाल, चमन जैन, रिंकी जायसवाल, संचिता बैंकर, अनन्या अग्रहरि, राज आदि की उपस्थिति रही। संचालन जेजे चेयरमैन जयंती श्रीवास्तव ने किया। अन्त में नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ