डिवाइडर से टकराई बोलेरो,दो की मौत एक घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर चकमिर्जापुर गांव के समीप बुधवार की भोर में लखनऊ से वापस घर जा रही बोलेरो के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दोनों शव को लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। वाराणसी जनपद के बड़ागांव केन्द्राचल गांव निवासी 52 वर्षीय प्रभाकर यादव सीपीडब्लूडी में एई के पद पर कार्यरत है। प्रभाकर मंगलवार को गाजीपुर जनपद के सैदपुर धारजन गांव निवासी 24 वर्षीय युवक अंकुर राय तथा भगवानपुर थाना लंका वाराणसी निवासी 52 वर्षीय प्रवीण कुमार मह्नथी के साथ किसी कार्य से बोलेरो से लखनऊ गए थे। लखनऊ से काम निपटाकर देर रात्री उक्त तीनों लोग वापस घर लौट रहें थे। बोलेरो अभी बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर चकमिर्जापुर गांव के समीप पहुँची थी तभी अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। वाहन पलट जाने से उसमें सवार अंकुर व प्रवीण की मौत हो गई जबकि प्रभाकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ