|
कृषि बीज की दुकान के सामने प्रदर्शन करते किसान |
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। सरकारी कृषि बीज भंडार की सरकारी दुकान में आये दिन ताला बंद रहने से आक्रोशित किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। दुकान के सामने किसानों ने घंटो तक नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। इतने बवाल के बाद भी दुकान पर तैनात कर्मचारी या कोई भी जिम्मेदार ताला खोलने नहीं आया। क्षेत्र के कई गांवों के किसान, अमृतलाल यादव, रामजियावन यादव, ध्ुवकांत यादव, संदीप यादव, राम मिलन, रामचंद्र यादव आदि का आरोप है कि दुकान पर तैनात कर्मचारी आये दिन गायब रहता है। जब सरकारी बीज आता है तो उसे रातो रात अपने चहेतो को बुलाकर बांट देता है। जब अन्य किसान मांगते है तो बीज समाप्त हो जाने की बात कहकर उन्हें टरका देता है। किसानों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली की मसुढ़ी और सरसो का बीज आया हुआ है। यहां आने पर ताला बंद मिला। बीज गोदाम पर तैनात कर्मचारी शेषनाथ बिंद ने सभी आरोप निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बीज के लिए ही जिला मुख्यालय आया हूँ।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ