जब क्रोधित होकर नारदमुनि ने भगवान को ही दे दिया श्राप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अलग-अलग गांव में चल रही रामलीला में हुआ सजीव मंचन

खुटहन,जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में चल रही रामलीला में नारद मोह से लेकर भगवान के प्राकट्य का सजीव मंचन किया गया। प्रभु की माया में पड़कर नारदमुनि के द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देते ही दर्शक हतप्रभ रह गये। स्वयं भगवान ने मुनि को प्रणाम कर सहर्ष उनके श्राप को स्वीकार कर लिया।आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर व सुरू रामलीला समिति दौलतपुर के द्वारा मंगलवार की रात राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें राक्षसो का अत्याचार असह्य हो जाने पर देवता गण भगवान शिव की शरण में जाते है। जहाँ उनका ध्यान भंग हो जाने पर खुले तीसरे नेत्र के सामने पड़े कामदेव भस्म हो जाते है। प्रभु ने माया नगरी बसाकर झूठा स्वयंवर रच नारद का भी घमंड तोड़ दिया। इससे क्रोधित होकर मुनिराज ने भगवान को ही श्राप दे दिया। ई·ार के बिधान से स्वयं विष्णु, भगवान राम के रूप में अयोध्या में अवतार लेते है। उनके तीन अनुज भी देवताओं के स्वरूप रहे। भगवान का जन्म होते ही दशर््ाक जयघोष करने लगे। दौलतपुर गांव की रामलीला का शुभारंभ प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का उम स्थल है रामलीला। इस मौके पर राधेश्याम उपाध्याय, बद्रीप्रसाद पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, कमलेश, अरविंद, प्रियतोष, अजय, विनय, अवधेश सिंह, सांवले शर्मा आदि मौजूद रहे।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ