भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाती है रामलीला:पंकज सिन्हा | #NayaSaveraNetwork

भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाती है रामलीला:पंकज सिन्हा | #NayaSaveraNetwork

मंच पर कलाकार को पुरस्किृत करते अतिथिगण।




नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी,जौनपुर।  रामलीला जैसे आयोजन भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाते हैं। उक्त बातें प्रसिद्ध देवी व लोकगीत गायक पंकज सिन्हा ने रविवार की रात कबूलपुर की रामलीला के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि लगातार 75 वर्षों से प्रभु श्रीराम के चरित्र का मंचन करके श्री दया नारायण लीला समिति ने आदशर््ा समाज के निर्माण की दिशा में सराहनीय काम किया है। विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने कहा कि ऐसे समारोह में खुद की सहभागिता करना मेरे लिए बेहद सुखद है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अनुकरणीय बताया। विशिष्ट अतिथि लोक गायिका शैली गगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बेस्ट महिला पात्र के अभिनय के लिए बाल कलाकार उमंग श्रीवास्तव को पुरस्कृत भी किया। समारोह में इन दोनों कलाकारों ने बम बम बोल रहा है। काशी गीत की धमाकेदार अंदाज में प्रस्तुति कर दशर््ाकों का मन मोह लिया। समिति के सह निर्देशक अंकित श्रीवास्तव ने अतिथियों का अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें