|
गड्ढे में तब्दील हुई सड़क का दृश्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर। पूर्व विधायक के गृह गांव पाराकमाल में जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढों में जल जमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। आये दिन स्कूली बच्चों के कपड़े वाहनों से उठने वाले छींटे से खराब हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक नदीम जावेद के गृह गांव पाराकमाल में मिर्जापुर-अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग से जाने वाली सड़क उनके कार्यकाल से पहले पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई थी। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने अपने कार्यकाल में गोरारी से अपने विधानसभा क्षेत्र तक गांव से डेढ़ किमी पहले तक सीसी रोड बनवा दिया था। उनका गृह गांव पाराकमाल शाहगंज विधानसभा में पड़ने से गांव तक सीसी रोड नहीं बन पाई। मरम्मत के अभाव में गांव की सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। आज स्थिति यह है कि इस सड़क से गांव में पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत अजीम सिद्दीकी समेत ग्रमीणों ने मुख्य मंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ