आरएलबी में फॉल्स सीलिंग गिरी, दो महिलाएं जख्मी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- प्राथमिक इलाज मुहैया कराने के बाद महिलाओं को भेजा घर
- घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी
लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। ओपीडी में फॉल्स सीलिंग भरभराकर गिर पड़ी। वहां खड़ी दो महिलाएं चोटिल हो गईं। आनन-फानन महिलाओं को इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज मुहैया कराया गया। तबीयत में सुधार के बाद घर भेज दिया गया।
ओपीडी में ताला लगाया:घटना करीब 11 बजे की है। उस वक्त ओपीडी में अच्छी खासी भीड़ थी। महिलाओं की ओपीडी अस्पताल सभागार में संचालित होती है। अचानक सभागार की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिर गया। दो महिला मरीज जख्मी हो गईं। उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया। फिलहाल ओपीडी के उस हिस्से में ताला लगा दिया गया है। अस्पताल सीएमएस डॉ. संगीता टंडन से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |