33 लोगों को डेंगू ने जकड़ा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कोई नया मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया
- 61 मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज
लखनऊ। डेंगू का डंक लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को 33 और लोगों को डेंगू बुखार न जकड़ लिया है। राहत की बात यह है कि कोई नया मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। सभी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। मौजूदा समय में करीब 61 डेंगू मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अलीगंज, इंदिरानगर, आलमबाग, चिनहट, चौक, डालीगंज और गोमतीनगर समेत अन्य इलाकों में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। इन इलाकों में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू पूरी तरह से काबू में है। लगातार डेंगू प्रभावित इलाके में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। बुखार पीड़ितों की पहचान कराई जा रही है। दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। लक्षण के आधार पर जांच कराई जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |