|
फाइल फोटो सौरभ सिंह। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर,जौनपुर। कस्बे के भलुआहीं निवासी संजय सिंह राजू के पुत्र सौरभ सिंह ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुरु से होनहार सौरभ ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके बाद कम्प्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद यूपीपीसीएस की तैयारी में जुट गये। जिसका परिणाम रहा कि तीसरे प्रयास में खंड विकास अधिकारी बनने में सफलता पायी। उनकी इस सफलता पर स्वजनों में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पूछे जाने पर सौरभ ने कहा कि चाचा विजय कुमार सिंह व उन्नत सिंह के मार्गदशर््ान से यह सफलता मिली है यदि प्रतियोगी छात्र हिम्मत न हारें तो देर-सबेर उन्हें सफलता जरु र मिलेगी।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ