अभिनेता सैफ अली खान समेत पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

आदि पुरूष फिल्म में भगवान के अशोभनीय चित्रण का है मामला

जौनपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव की शिकायत पर आदि पुरुष फिल्म के निर्माता ओम राउत, अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच पर के खिलाफ परिवाद दर्ज किया। कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए 27 अक्टूबर तिथि मुकर्रर किया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव निवासी जोगियापुर ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से परिवाद दायर किया कि 5 अक्टूबर 2022 को फिल्म आदिपुरु ष का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म के निर्देशक ओम राउत हैं। अभिनेता प्रभास राम की भूमिका में,अभिनेत्री कृति सेनन सीता की भूमिका में,सैफ अली खान रावण की भूमिका में व देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में है। टीजर में भगवान राम एवं सीता को अशोभनीय पोशाक में दिखाया गया है। हनुमान जी को चमड़े का वस्त्र पहने दिखाया गया है। रावण बने सैफ अली खान की वेशभूषा भी अत्यंत अशोभनीय है। सैफ अली खान ने वक्तव्य दिया है कि फिल्म के माध्यम से वे रावण के कृत्य को जायज ठहराएंगे। परिवादी के अलावा शैलेश मिश्र, निलेश निषाद, मानिसंह, प्रमोद सिंह, रवि प्रकाश पाल आदि ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर देखा व सुना जिससे सबकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई।टीजर में घोषणा की गई कि यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। टीजर देखने पर हम सभी के आस्था पर कुठाराघात हुआ है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जानबूझकर देवी देवताओं का मजाक फिल्म के माध्यम से उड़ाया गया है जिससे पूरे देश में लोक शांति भंग हो गई है। देश की एकता, अखंडता प्रभावित हो रही है। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के पास देवी देवताओं पर विवादित फिल्म बनाने के अलावा अन्य कोई मुद्दा बचा ही नहीं है। टीआरपी बढ़ाने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए देश का माहौल खराब किया जा रहा है जिससे सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। परिवादी ने कोर्ट से मांग किया है कि आरोपितों को विभिन्न धाराओं में तलब करके दंडित किया जाए।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ