उन्नयन गोष्ठी में निपुण लक्ष्य के प्रति किया जागरुक | #NayaSaveraNetwork

उन्नयन गोष्ठी में निपुण लक्ष्य के प्रति किया जागरुक | #NayaSaveraNetwork

मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिक्षक।




नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन,जौनपुर। बीआरसी प्रांगण में सोमवार को शिक्षा उन्मुखीकरण और उन्नयन आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के प्रधानो और प्रधानाध्यापको को विद्यालय विकास के सभी उन्नीस बिंदुओं और निपुण लक्ष्य के प्रति जागरु क किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि शिक्षा ही वह अनमोल रतन है, जिससे जीवन में हर तरह की प्रसिद्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनसे दो कुलो को रोशनी मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़े भारत और बढ़े भारत की तर्ज पर सरकार ने विद्यालयों को साफ-सफाई, रंगाई, शौचालय, एमडीएम, किताबे, ड्रेस, आकर्षक पेंटिंग, रैम्स सहित उन्नीस बिंदुओ को मिलाकर परिषदीय विद्यालयों को एक नया आयाम दिया है। सिर्फ  अभिभावको का पूरा सहयोग मिले तो हमारा प्रदेश शत प्रतिशत साक्षर हो जये। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयो को निपुण लक्ष्य तय समय के भीतर हर हाल हासिल कर लेना है। इस मौके पर सुशील यादव, संतलाल सोनी प्रधान, शशीकांत यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सुभाष यादव, देवमणि यादव, प्रमोद यादव, अजीत यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान समरबहादुर यादव व संचालन सुभाष उपाध्याय ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें