फाइल फोटो मृतक प्रबंधक धर्मराज कन्नौजिया। |
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मराज कन्नौजिया की मौत पर परिजनों में कोहराम
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहा स्थित आशर््ाीवाद हास्पिटल के प्रबंधक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। वारदात के बाद से परिजन समेत अस्पताल कर्मियों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार मडिय़ाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी धर्मराज कन्नौजिया उम्र लगभग 40 साल लगभग एक दशक से आशीर्वाद हास्पिटल में प्रबंधक के पद पर तैनात था। सोमवार के दिन लगभग 11 बजे वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घंंटों दरवाजा बंद रहने पर शंका के तहत खिड़की से देखा गया तो वह लहुलूहान जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद आशर््ाीवाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनोद कन्नौजिया भी जिला अस्पताल पहुंच गये। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक दिनेश चौधरी भी अस्पताल मेें पहुंच गये। घटना की सूचना मिलने पर जिला चिकित्सायल में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब हो कि मृतक धर्मराज तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह रेल विभाग में टीटी पद से रिटायर्ड हुए थे और उनका लड़का मुंशफ मजिस्ट्रेट पद पर तैनात हैं। तीन भाईयों में से मृतक सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ