प्रधानमंत्री मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं का शिलान्यास तो करती थीं लेकिन चुनाव के बाद उन्हें पूरा करना भूल जाती थीं। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री को एक पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘रणसिंघा’ भेंट किया। मोदी ने इसे फूंककर ‘रणभेरी’ बजाई और बाद में कहा, ‘‘यह भविष्य की प्रत्येक जीत की शुरुआत का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार न केवल शिलान्यास करती है, बल्कि विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करती है। मोदी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद लुहनू मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इन संस्थानों की आधारशिला मोदी ने ही 2017 में रखी थी। प्रदेश में दो महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार को चुनाव के बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद है।

मोदी कार्यक्रम के बाद दशहरा समारोह देखने कुल्लू रवाना हो गए। प्रधानमंत्री 24 सितंबर को राज्य के मंडी का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वह रैली स्थल पर नहीं जा सके। तब उन्होंने इसे डिजिटल माध्यम से संबोधित किया था। मोदी ने आज कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के साथ बिलासपुर को विकास का दोहरा उपहार मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का हिस्सा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि यहां के लोगों ने केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर उसे जनादेश दिया। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘‘जय माता नैना देवीजी’’ के नारे से की। यह मंदिर बिलासपुर जिले में ही स्थित है। उन्होंने दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्र रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अब बिलासपुर में नए एम्स के साथ, यह जीवन रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मोदी ने कहा कि 2014 में हिमाचल प्रदेश में केवल तीन मेडिकल कॉलेज थे। पिछले आठ वर्षों में आठ और मेडिकल कॉलेज तथा एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को चिकित्सा पर्यटन से काफी लाभ हो सकता है। मोदी ने ड्रोन नीति बनाने वाला पहला राज्य बनने पर हिमाचल प्रदेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दवाओं और अन्य सामानों के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए ईज ऑफ लिविंग सुनिश्चित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल अवसरों का प्रदेश है, यहां बिजली पैदा होती है, फल-सब्जी के लिए उपजाऊ जमीन है और रोजगार के अनंत अवसर देने वाला पर्यटन यहां पर है। इसी रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूछा कि क्या कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री ने आधारशिला रखी थी और फिर उसी परियोजना का उद्घाटन किया था? मोदी ने अक्टूबर 2017 में बिलासपुर एम्स और उससे पहले अप्रैल में कॉलेज की आधारशिला रखी थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री से 10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्यों में हर चुनाव में अलग-अलग दलों को चुनने का चलन बदल गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगे भी ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा। बिलासपुर में एम्स केंद्र की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनाया गया है और इसकी लागत 1,470 करोड़ रुपये है। इसे 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशलिटी विभागों, 18 ऑपरेशन थिएटर और 750 बिस्तरों के साथ एक अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में वर्णित किया गया है।

इस अस्पताल में आईसीयू में 64 बिस्तर हैं। दो सौ सैंतालीस एकड़ में फैले इस अस्पताल में पहुंच की समस्या वाले जनजातीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी है। यह काजा, सलूनी और केलांग जैसे दूरस्थ स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करेगा। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल हर साल अपने एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में 100 और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 60 छात्रों को प्रवेश देगा। नड्डा ने पिछले दिसंबर में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन किया था, लेकिन उस वक्त सभी सुविधाएं तैयार नहीं हुई थीं।

मोदी ने अस्पताल और कॉलेज का उद्घाटन करने के अलावा आज के कार्यक्रम में अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी या उनका उद्घाटन किया और ये परियोजनाएं कुल 3,650 करोड़ रुपये की हैं। यहां से कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने और वहां की रथयात्रा आदि देखने रवाना हुए। मोदी ने धालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में रथयात्रा की शुरुआत में हिस्सा लिया। राज्य के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दशहरे पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ऐसा पहली बार है जब कुल्लू दशहरा उत्सव में देश के प्रधानमंत्री ने हिस्सा लिया है।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ