नया सवेरा नेटवर्क
- बीच-बचाव करने आयी महिला कॉन्स्टेबल हुई घायल, Video viral
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। एक सीट के लिए औरते इस तरह से लड़ रही हैं मानों न जाने कौन की बड़ी घटना हो गयी हैं। महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक-दूसरे की खून की प्यासी हैं। कुछ लोग झगड़े को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ औरते इतनी आक्रामकता से लड़ रही हैं कि उनके बीच कोई आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा हैं।
Fight between two female passengers over a seat in #Local #TRAIN .
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 6, 2022
The woman police constable who went to the rescue got hurt.
Both women filed a case against each other at Vashi Railway Police Station.@Central_Railway #Mumbai pic.twitter.com/nFOKv7bOWv
शारदा उगले नाम की एक महिला कांस्टेबल दो महिला यात्रियों के बीच हुए झगड़े को रोकने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वह घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, "सीट पर विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया और एक महिला कर्मचारी घायल हो गई।" मामले की जांच की जा रही हैं।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ