तीन दिनों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को मारा जायेगा : सिटी मजिस्ट्रेट | #NayaSaveraNetwork

तीन दिनों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को मारा जायेगा : सिटी मजिस्ट्रेट | #NayaSaveraNetwork

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह।




नया सवेरा नेटवर्क

नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर बनाई योजना 

जौनपुर। जिले में डेंगू बीमारी के चलते दो दर्जन से अधिक मौतंे होने के बाद अब जिला प्रशासन नींद से जाग उठा है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका प्रशासन ने नगर वासियो के साथ इस रोग को जड़ से समाप्त करने की योजना बनाई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने दावा किया कि तीन दिन में हर गली मोहल्ले में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करके डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को मार दिया जायेगा। जिले में डेंगू की फैली बीमारी ने पिछले एक महीने से कोरोनकाल की याद दिला दी है, कोविड 19 की तरह यह बुखार भी जानलेवा बन गया है। एक महीने के भीतर तीन सरकारी कर्मचारियों समेत दो दर्जन से अधिक लोगो की जान डेंगू ले चुका है सैकड़ो लोग जिले के अस्पतालों से लेकर वाराणसी , लखनऊ समेत अन्य महानगरों के अस्पतालों में भर्ती है। महामारी का रूप ले चुके इस बीमारी की कमर तोड़ने के लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेद्र सिंह , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करके मंथन किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगले तीन दिनों तक नगर पालिका अपनी पूरी क्षमता से हर मोहल्ले और गलियों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगी जिससे डेंगू वाले मच्छर समाप्त हो जायेंगे उन्होंने जनता से भी अपील किया कि अपने घरों में कही भी साफ पानी एकत्रित न होने दे, दिन में जूता मोजा और फुल शर्ट पहनंे क्यो कि डेंगू मच्छर दिन में ही काटता है।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ