तीर्थस्थलों की सुरक्षा करेगी एसएसएफ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थल और न्यायालय की सुरक्षा की कमान पैरामिलिट्री फोर्स की जगह अब यूपी पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) संभालेगी। प्रयागराज में एसएसएफ का गठन हो गया है। पुलिसकर्मियों की नियुक्तियां भी शुरू हो गई हैं। विशेष सुरक्षा के लिए बनाई गई इस टीम को बिना वारंट छापामारी, गिरफ्तारी समेत कई अधिकारी दिए गए हैं। जल्द ही प्रमुख जगहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ को सौंप दी जाएगी।

तीर्थ स्थल, न्यायालय, मेट्रो, एयरपोर्ट समेत अन्य बड़ी इमारतों की सुरक्षा में पैरामिलिट्री के जवानों को लगाया गया है। यूपी पुलिस ने इसका विकल्प तैयार कर लिया है। कुछ समय पहले ही एसएसएफ यानी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया था। यूपी में अभी इसकी पांच बटालियन बनाई गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा में नियुक्ति की जा रही है। प्रयागराज में चतुर्थ वाहिनी पीएसी, धूमनगंज में एसएसएफ का कार्यालय खोला गया है। वहीं पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है।

चतुर्थ वाहिनी पीएसी के कमांडेंट प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के लिए अभी नई भर्ती नहीं की जा रही है। पीएसी और यूपी पुलिस के इच्छुक जवानों की ही इस विंग में नियुक्ति की जा रही है। अभी तक 150 से अधिक जवान इस विंग का हिस्सा बन चुके हैं। कानपुर मेट्रो स्टेशन पर इसी विंग के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली है। इस विंग के सभी जवानों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। उन्हें सुरक्षा और सतर्कता की जानकारी दी जाएगी। न्यायालय समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा करने वाले एसएसएफ के जवान हर सुविधा से लैंस होंगे। पैरामिलिट्री फोर्स की तरह ही उनकी कार्यप्रणाली होगी। दूसरे चरण में भर्ती बोर्ड नए जवानों की भर्ती करेगा।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ