नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज,जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत बनने के बाद भी गौरा गांव की हालत में सुधार नही हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और कौशिल्या देवी जूनियर हाईस्कूल पर जाने वाला चकरोड मार्ग अत्यंत दयनीय हो गया है। हल्की सी बरसात होने के बाद वाहनों का आना जाना तो दूर पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगो ने इस मार्ग को बनवाने की मांग किया था मगर कोई राहत नही मिली। जिस मार्ग पर लोगो का आना जाना नही है उस मार्ग को बनाया जा रहा है। इस बात से नाराज विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। प्रदशर््ान करने वालो में अरबिंद कुमार चौबे, सुनिल कुमार, रोहित यादव, विशाल यादव, सचिन यादव, सुषमा तिवारी, ओम प्रकाश मौर्या, मनोज मौर्या, मनीष सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ