दहेज उत्पीड़न में 7 लोगों पर मुकदमा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तेजीबाजार,जौनपुर। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद, जेठ सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तेजी बाजार के भरथरी निवासी मनोज कुमार के साथ 22 मार्च 2019 को संगीता की शादी हुई थी। आरोप है कि पहले सास-ससुर, पति, ननद, जेठ ने कहा कि तुम्हारी शादी में कुछ भी नहीं मिला। अपने माता-पिता से पांच लाख रूपये नगद दहेज एवं मुंबई में एक दुकान दिलवा दो। जब विवाहिता ने इसके लिए मना कर दिया तो फिर उसे ससुरालीजन प्रताडि़त करने लगे। पति मनोज कुमार उसे लेकर मुंबई चला गया। वहां पर भी दहेज एवं दुकान के लिए पति मनोज कुमार ने महिला पर दबाव बनाया और उसके मना करने पर उसे प्रताडि़त करने लगा। 26 फरवरी को वह अपनी पत्नी संगीता से बिना कुछ बताए घर वापस चला आया। महिला ने आरोप लगाया कि जब 4 अक्टूबर को वह अपने ससुराल पहुंची तो पति सहित ससुराली जनों ने उसके साथ मारपीट किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार, सास फुलेहरा देवी, श्वसुर रामनाथ, जेठ राकेश कुमार, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार तथा ननद सरिता देवी के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ