नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज,जौनपुर। केराकत थाना के एक दरोगा सहित तीन सिपाहियों के डेंगू की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है। तीनों लोग मुफ़्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती हैं। इसके पहले इसी थाना के हेड कांस्टेबल जयचंद यादव पहले से डेंगू बुखार से पीडि़त चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक केराकत थाना के उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव, कांस्टेबल दिनेश निषाद और कांस्टेबल उमाशंकर पाल को डेंगू बुखार है। तीनों लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव ने बताया कि तीनों में डेंगू का लक्षण मिला है। कोतवाली थाना के एक के बाद एक पुलिसकर्मियों के डेंगू की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ