निष्ठा के साथ मनाते हैं लोग छठ का पर्व:डीएम | #NayaSaveraNetwork

निष्ठा के साथ मनाते हैं लोग छठ का पर्व:डीएम | #NayaSaveraNetwork

छठ महोत्सव पर मंचासीन अतिथिगण।




नया सवेरा नेटवर्क

सूर्य की आराधना से पूर्ण होती है मनोकामनाएं:ज्ञान प्रकाश सिंह

विसर्जन घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर रविवार को छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंच पर आसीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।




इस कार्यक्रम में रवींद्र सिंह ज्योति एवं अन्य गायकों ने अपनी अपनी भजन एवं गीतों का प्रस्तुतीकरण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर डूबते सूर्य को व्रती महिलाएं अघ्र्य दे रहीं थी तो उसी के बगल में छठ महोत्सव का कार्यक्रम की छटा इस दृश्य को और मनोरम बना रही थी। इसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। देर रात तक यह सांस्कृतिक महोत्सव चलता रहा और भक्त गीतों का आनंद लेते रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि भगवान सूर्य का यह पर्व बहुत ही श्रद्धा और निष्ठा के साथ लोग मनाते हैं। छठ पर्व के मौके पर छठ महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। कहा कि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह हमेशा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।




समाजसेवी एंव भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि छठ पर्व के मौके पर छठ महोत्सव का कार्यक्रम काफी अच्छा लग रहा है। भगवान सूर्य की आराधना से लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस तरह के कार्यक्रम से एक मंच पर लोग जब दिखाई देते हैं तो आपसी भाईचारा को काफी बढ़ावा मिलता है। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होना चाहिए। मंचासीन अतिथियों में जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.अंकिता राज, ज्ञान प्रकाश सिंह की पत्नी श्रीमती रीना सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, रमेश बरनवाल, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, सीआरओ रजनीश राय एवं उनकी पत्नी, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सलमान शेख एवं गौतम गुप्ता ने किया। 

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ