 |
यात्रियों संग प्रदर्शन करते समाजसेवी जज सिंह अन्ना। |
नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ,जौनपुर। गाजीपुर से आनंद विहार को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस की मडि़याहूँ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग करते हुए रविवार को रेल यात्रियों ने समाजसेवी जजसिंह अन्ना के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रदशर््ान किया। ज्ञातव्य हो कि रेल यात्रियों द्वारा मडि़याहूँ में उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर मडि़याहूँ समेत अन्य स्टेशनों पर धरना प्रदशर््ान किया गया जिस पर रेल विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को पुन: रेल यात्रियों ने प्रदशर््ान करते हुए रेल विभाग को चेताया है कि यदि जल्द ही उक्त ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया तो 15 नवंबर से रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल विभाग की होगी।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|