व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य | #NayaSaveraNetwork
![]() |
छठ पर सूर्य को अघ्र्य देती व्रती महिलाओं की भीड़। |
नया सवेरा नेटवर्क
सद्भावना एवं शाही पुल पर दृश्य को देखने के लिए लगी रही भीड़
जौनपुर। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में डाला छठ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोमती नदी के गोपी घाट, हनुमान घाट, विसर्जन घाट सहित अन्य घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य दिया। ढलते सूर्य को अघ्र्य देने की छटा अद्भुत दिखी। व्रती महिलाओं के अघ्र्य देने के दृश्य को देखने के लिए सद्भावना पुल एवं शाही पुल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।
![]() |
रामेश्वर गोमती घाट पर सूर्य को अघ्र्य देती व्रती महिलाएं। |
![]() |
घाट पर वेदी बनाकर पूजा पाठ करती व्रती महिलाएं। |
इस पर्व की महानता यह है कि व्रती महिलाओं के गीले कपड़े धोने के लिए भी छीना झपटी होती है क्योंकि यह व्रत ही बहुत ही कठिन होता है और व्रती महिलाओं के कपड़े धोने से पुण्य मिलता है। यही नहीं व्रती महिलाआंे से लोग आशीर्वाद भी लेते हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात की चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी जिससे घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये। शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर के बउलिया घाट पर रविवार की शाम को संध्या अघ्र्य के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। श्रद्धालु महिलाओं ने पानी मे खड़ी होकर आस्थांचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर संतान प्राप्ति तथा सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया प्रसशनिक अधिकारियों ने भीड़ को संभालते हुए श्रद्धालुओं को संध्या अघ्र्य देने की मनोकामना किया। महंत धीरज दास व बालक दास ने सूर्य को संध्या अघ्र्य देकर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन गीता जायसवाल ने लोगों को शांतिपूर्वक अर्ध देने की अपील किया। श्रद्धालुओं ने जय छठी मइया के जयकारे लगाए। मौके पर भजन मंडली विनोद जायसवाल व प्रियांशू जायसवाल बाबा यादव ने भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर पिंटू स्थाना अनिल मोदनवाल, भुवने·ार मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, शेखर साहू, रूपेश जायसवाल, संगीता जायसवाल ,प्रमोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मय फोर्स तैनात रहे। खेतासराय संवाददाता के अनुसार डाला छठ पूजा पर रविवार की शाम व्रती महिलाओं का सैलाब सरोवरों पर उमड़ पड़ा। नगर के भारती विद्यापीठ स्थित सरोवर तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरोवर तट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सायं चार बजे से ही गाजेबाजे के साथ सरोवरों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा सामग्रियों से भरा दउरा सिर पर रखे, हाथ में गन्ना लिए डाला छठ गीत गाते सरोवर पर पहुंची। परिवार संग सरोवर तट पर पहुंची महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पानी में खड़ी होकर पूजन कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भोगीपट्टी और मूर्तजाबाद में व्यवस्था की गई थी। जहां व्रती महिलाओं ने पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान सीओ गौरव शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एसपी पाण्डेय हमराहियो के साथ मुस्तैद रहे। इसी क्रम मे गौराबादशाह पुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में छठी मैया के लिए महिला श्रद्धालुओं ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह व्यवस्था बनाने में चक्रमण करते देखे गए। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झलियाहवा तालाब पर रविवार को दोपहर बाद भगवान भास्कर सूर्य देव की प्रतिमा के पूजन के साथ छठ महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। इसके पूर्व नगर में भगवान की भव्य झाँकी गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी जो छठ पूजन स्थल पर पहुँची। पूजन स्थल पर बने चबूतरे पर सबसे पहले ब्राती महिलाओं ने बेदी बनाकर कलश रखकर पूजन किया। उसके पश्चात ब्राती महिलाओं ने तालाब के जल में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्ध्य दिया। इस अवसर पर वि·ा हिन्दू परिषद के सह प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जी, विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल एडवोकेट, जिलामंत्री विशम्भर दुबे, आयोजक सन्दीप कसेरा, नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, सभासद दीपू मोदनवाल, सभासद गणेश गुप्ता , सभासद सौरभ जायसवाल, सोनू मोदनवाल, अनिल काका , दीना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक राकेश राय बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं महिला पुलिस के साथ आयोजन स्थल पर उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार नगर के गोमती नदी तट पर स्थित विभिन्न घाटों बाबा घाट, रामे·ार घाट, महिला घाट, नाव घाट, गोमते·ार घाट, सिहौली घाट व उदयचंदपुर घाट पर भारी संख्या में महिलाओ व पुरु षो ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य बड़े ही ध्यान मग्न के साथ दिया। काफी संख्या में व्रती महिलाओ ने पूजा सामग्रियो के साथ नदी के जल में खड़ी होकर अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त स्वयं नदी के विभिन्न घाटो का नाव पर सवार होकर स्थिति का जायजा लेते हुए नजर आए। वहीं भू राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, लेखपाल राजेश बाबू भी नाव पर बैठकर विभिन्न घाटो की स्थिति का जायजा लेते देखे गये। एसडीएम माज़ अख्तर, सीओ गौरव कुमार शर्मा ,कोतवाल संजय कुमार वर्मा सहित भारी पुलिस बल के साथ जगह जगह चक्रमण करते नजर आए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, भूपेन्द्र मिश्र बाबा, सभासद मनोज कमलापुरी,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चंदन सेठ, युवा समाज सेवी शुभम सेठ आदि ने सभी लोगो का स्वागत किया। इसी प्रकार हुरहुरी तालाब व देवकली के पक्के तालाब पर भी भारी संख्या में व्रती महिलाओ ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। उदयचंदपुर गोमती घाट पर आयोजित छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोज पुरी गायक अंकित गिरि ने छठ पूजा पर ''कांच ही बास के बहनिया बहनी लचकत जाय'' एवं ''केलवा जे फरैला घवद से ओपे सूगा मेडराय ''गीत सुनाकर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |