अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को जेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में एक नाबालिगा का अपहरण और उसके साथ छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को बुधवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र का नुरूद्दीनपुर गांव निवासी विशाल यादव पुत्र राजनाथ थाना सरपतहाँ में मुकदमा अपराध संख्या 220/22 धारा 363/366/354/506व पाक्सो एक्ट का आरोपी था। सघन तलाशी अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराही उसे बुधवार सुबह पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कान्सटेबल राहुल मिश्रा और अमित कुमार शामिल रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent