दीनदयाल फाउंडेशन ने गरीब असहाय संघ बनाया छठ पूजा का त्यौहार | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। दीनदयाल फ़ाउंडेशन के द्वारा विरार में जरूरतमंदो को छठ पूजा के पावन पर्व पर वस्त्र वितरण किया गया जिसमें बहुत से जरूरतमंद परिवार के लोगों को वस्त्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय सहित उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी ,बिहार सम्पर्क प्रमुख रमेश चौधरी , नालासोपारा अध्यक्ष राकेश तिवारी , सूरज तिवारी शैलेश तिवारी रामकृष्ण पाण्डेय एवं रीना मौर्या जी उपस्थित रहे। 

संस्था दीनदयाल फ़ाउंडेशन समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत ही अहम भूमिका निभा रही है। संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सेवा पहुँचा रही है यदि समाज का सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो दीनदयाल फ़ाउंडेशन द्वारा हज़ारों लोगों की सेवा हर महीने की जायेगी यह संस्था का संकल्प है। दीनदयाल फ़ाउंडेशन अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय जी का कहना है की हाड़ मांस से बने शरीर को एक दिन मिट्टी में मिल जाना है। हमारे सत्कर्म ही हमारे साथ जाते है उन्ही सत्कर्मों से लोग हमें याद करते हैं उन्ही सत्कर्मों का अनुसरण हमारी आने वाली संताने करती हैं। इसलिए हमेशा अच्छे कार्यों में ज़रूर सहभागी बने।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ